जुलाई 11, 2024 9:30 पूर्वाह्न | NATO | US President Joe Biden

printer

रूस पर दबदबा बनाए रखने के लिए नाटो के सदस्य देशों को अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए: अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

 

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जोर देते हुए कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को रूस पर दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए। वाशिंगटन में नाटो की 75वीं स्थापना वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि रूस ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया की सहायता से अपने घरेलू रक्षा उत्पादन में वृद्धि की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि गठबंधन अपने सदस्य देशों की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा है। श्री बाइडन ने  कहा कि रूस हथियारों और वाहनों सहित अपने रक्षा उत्पादन में  वृद्धि कर रहा है। जिसका मुकाबला करने के लिए, गठबंधन के सभी सदस्यों को अपने रक्षा उत्पादन में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

फिनलैंड और स्वीडन के नेताओं सहित नाटो देशों के बत्तीस नेता, तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है