रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने रांची प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय महिला बाल एवं विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी आज झारखंड पहुंची हैं। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों के सम्मान में रांची स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में ट्रैफिकिंग और कुपोषण जैसी कई चुनौतियां का हल आने वाले दिनों में उन्हें करना है।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई साकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता वर्तमान सरकार को माकूल जवाब देगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है