जुलाई 15, 2024 11:01 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

केरल में मौसम विभाग ने आज मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिला अधिकारियों ने पलक्कड़ जिले को छोड़कर बाकी जिलों के सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्य में विश्वविद्यालय और अन्य परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इस बीच, राज्य के उत्तरी जिलों में कल रात भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने की 18 तारीख तक केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है