अगस्त 23, 2024 10:15 पूर्वाह्न

printer

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर देशभर के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर देशभर के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शीर्ष न्यायालय के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर की। इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड ने आंदोलनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने का आग्रह किया था।

वहीं, रिम्स में पिछले 10 दिनों से चल रही जूनियर डाक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। आज से डॉक्टर काम पर लौट जाएंगे और ओपीडी सेवा पहले की तरह शुरू हो जाएगी। साथ ही भर्ती मरीजों की नियमित सर्जरी भी शुरू होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है