अगस्त 18, 2024 6:01 अपराह्न | Jhingia Oram

printer

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की डेंगू के उपचार के दौरान मृत्यु

  केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में डेंगू के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। झिंगिया ओराम का अंतिम संस्कार आज दोपहर श्री ओराम के पैतृक गांव में किया गया। श्री ओरम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल उन्‍हें आगे के इलाज के लिए दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान ले जाया जाएगा।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य लोगों ने झिंगिया ओराम के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है