जुलाई 31, 2024 1:53 अपराह्न | Jharkhand | Railway

printer

झारखंड: दक्षिण मध्य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्शन पर यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

 

झारखंड में दक्षिण मध्‍य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्‍शन पर रेल यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हावडा मुंबई मेल की 18 में से 16 बोगियों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया है। सभी बोगियों को मार्ग से हटाने के बाद ही रेल मार्ग की मरम्मत और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। 

कल सुबह चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत पोटोबेदा गांव के नजदीक बाराबम्‍बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्‍बे पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस सेक्शन पर रेल यातायात जल्द बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है