सितम्बर 16, 2024 8:56 अपराह्न | Hockey Asian Championship - 2045

printer

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पहुंँचा भारत

भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पहुंच गया है। चीन में खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को चार-एक से हराया। फाइनल में कल भारत का सामना चीन से होगा। चीन ने पाकिस्‍तान को दो-एक से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

 

भारत की तरफ से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने दो जबकि उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किए। भारत के शानदार प्रदर्शन की पूर्व कप्‍तान हरविंदर सिंह ने जमकर तारीफ की और फाइनल भी जीतने की उम्‍मीद जताई।

 

    भारत छठी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है