जून 28, 2024 1:09 अपराह्न | Hindi Language | UN

printer

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए भारत ने 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया   

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया है। भारत के स्थायी मिशन मामलों के प्रभारी आर. रवींद्र ने कल संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के समाचार और मीडिया प्रभाग के निदेशक इयान फिलिप्स को संयुक्त राष्ट्र में हिंदी योजना के लिए चेक सौंपा जिससे वैश्विक संगठन में हिंदी के इस्तेमाल का विस्तार हो सके।

 

भारत 2018 से डीजीसी के साथ भागीदारी में है, जब हिंदी भाषा में संयुक्त राष्ट्र की सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाने और दुनिया भर के लाखों हिंदी भाषी लोगों के बीच वैश्विक मुद्दों के बारे में अधिक जागरूकता लाने के लिए इस संस्था में हिंदी योजना शुरू की गई थी।

    

संयुक्त राष्ट्र, विश्व संगठन से संबंधित मामलों पर हर सप्ताह एक ऑडियो हिंदी समाचार बुलेटिन जारी करता है। यह विश्‍व संगठन एक समाचार वेबसाइट के अलावा, हिंदी में एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक के सोशल मीडिया खाते भी बनाए हुए है।

 

संयुक्त राष्ट्र का जोर बहुभाषावाद नीति पर है, लेकिन मुख्य बाधा धन है। यही कारण है कि भारत हिंदी पहल के लिए धन मुहैया करा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है