सितम्बर 16, 2024 8:57 अपराह्न | season

printer

ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कल ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो से तीन दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और राजस्थान में भी तेज बारिश की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है