अगस्त 10, 2024 9:00 पूर्वाह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार से नेपाल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे

 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल से नेपाल की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को सुदृढ़ करेगी। यह यात्रा भारत की पड़ोसी प्रथम नीति को दर्शाती है। भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराना सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आपसी संबंध है। हाल के वर्षों में उच्च स्तरीय आदान-प्रदान से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत हुआ है। भारत सरकार की सहायता से नेपाल में प्रमुख बुनियादी ढांचा और संपर्क परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। विदेश सचिव की यह यात्रा भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है