जुलाई 11, 2024 9:21 पूर्वाह्न | England | Euro Cup 2024 | Football

printer

फुटबॉल: नीदरलैंड को हराकर यूरो कप 2024 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

फुटबॉल में, इंग्लैंड यूईएफए यूरोपीय चैंपियंस-2024 (यूरो कप) के फाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड ने डॉर्टमंड में दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ओली वॉटकिंस के गोल ने इंग्लैंड को नीदरलैंड पर बढ़त बनाने में मदद की। पहले हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले, ज़ावी सिमंस ने बॉक्स के बाहर से गोल करके नीदरलैंड को पहली बढ़त दिलाई थी।

अब 15 जुलाई को फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला स्पेन से होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है