जून 23, 2024 1:58 अपराह्न | यूरो 2024

printer

फुटबॉल: यूरो-2024 ग्रुप ई के दिलचस्प मुकाबले में बेल्जियम ने रोमानिया को 2-0 से हराया

फुटबॉल में यूरो 2024 ग्रुप ई के एक दिलचस्प मुकाबले में आज बेल्जियम ने यूरी टायलेमैन्स और केविन डी ब्रुइन के गोलों की बदौलत रोमानिया को 2-0 से हरा दिया। ग्रुप की सभी चार टीमें-बेल्जियम, रोमानिया, स्लोवाकिया और यूक्रेन दो मैचों के बाद तीन-तीन अंकों के साथ बराबरी पर हैं। अंतिम दौर का निर्णायक मैच अभी होना है।      

    

कल, ग्रुप एफ में पुर्तगाल ने तुर्की पर 3-0 से निर्णायक जीत हासिल की। इससे अंतिम 16 में उसका स्थान पक्का हो गया। ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष स्‍थान के लिए आज रात 12:30 बजे जर्मनी के ड्यूश बैंक पार्क में जर्मनी और स्विट्जरलैंड का मुकाबला होगा

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है