अगस्त 8, 2024 11:24 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश में 11 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

मध्य प्रदेश में 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की जाएंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने, तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में 78 फीट लंबा तिरंगा लहराया जाएगा। जिला स्तर पर उपलब्ध पुलिस बैंड भी तिरंगा यात्राओं में शामिल होंगे। तिरंगा यात्राओं का आयोजन शहीद स्मारकों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने बताया कि स्व-सहायता समूहों के पास पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है