अप्रैल 9, 2024 4:05 अपराह्न | Elections 2024 | jharkhand news

printer

Elecion 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव के लिए 27 उड़न दस्ता का गठन किया गया है। इसमें मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के अतिरिक्त वीडियोग्राफर भी रहेंगे। यह दस्ता चौबीस घंटे कार्य करेगा। चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों, नकद, शराब और मुफ्त में दी जाने वाली सामग्रियों पर दस्ता द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी।

इधर रांची जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों के 63 मतदान केंद्रों के भवनों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। कल जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची ने मतदान केंद्रों के भवनों के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की। इसमें तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के 7, रांची विधानसभा क्षेत्र के 3, हटिया विधानसभा क्षेत्र के 23 और मांडर विधानसभा क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों के भवन शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है