जून 21, 2024 12:15 अपराह्न | Delhi | International Yoga day

printer

दिल्ली: उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों ने लिया अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग

भारत सहित पूरे विश्‍व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू के साथ लोधी गार्डन में योग किया। योग सत्र के बाद मीडिया से बातचीत में  श्री वैष्णव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अद्वितीय कौशल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक मान्यता दिलाकर दुनिया भर में योग के प्रति उत्साही लोगों को योगाभ्यास करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया है।

    

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यमुना खेल परिसर में सामूहिक योग सत्र में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग विश्व के हर कोने में पहुंचा है। श्री नड्डा ने लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का आग्रह किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अन्य राजनयिकों ने भी इस अवसर पर योग किया।

    

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मिलेनियम पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक में योग सत्र में भाग लिया। युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, एचडी कुमारस्वामी, बी.एल. वर्मा, सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है