अगस्त 8, 2024 12:34 अपराह्न

printer

कांग्रेस पार्टी की मंशा भारत को अराजकता की आग में झोंकने की है: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से लोकसभा सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पड़ोसी देशों की तरह भारत में भी अस्थिरता फैलने की बात पर कहा कि कांग्रेस पार्टी से भारत की खुशहाली व तरक्की देखी नहीं जा रही और इनकी मंशा भारत को अराजकता की आग में झोंकने की है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “भाजपा सदा जोड़ने तो वहीं कांग्रेस सदा तोड़ने की बात करती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत खुशहाली के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है व विश्व पटल पर अपनी सशक्त छाप छोड़ रहा है। वहीं तीन बार आम चुनावों में लगातार हार देखने के बाद कांग्रेस की मंशा देश को अराजकता की आग में झोंकने की है। भारत की तरक्की कांग्रेस के लिए असहनीय होती जा रही है और देश को पीछे धकेलने के लिए कांग्रेस भय और भ्रम फैला रही है। जहां एक तरफ भारत को एक ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जाता है, भारत दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है तो वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी में सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं के बेतुके बयान दिखाते हैं कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक मानसिक स्थिति क्या है।”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये वही लोग हैं जिन्होंने बाटला हाउस कांड में इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा जी की शहादत पर प्रश्न चिन्ह खड़े किये थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि सोनिया गांधी उन गुनाहगारों के घरों पर जाकर फूट फूट कर रोई थीं, लेकिन उनके पास शहीद मोहन चंद्र शर्मा जी के घर जाने का समय नहीं था। क्या कांग्रेस पार्टी सलमान ख़ुर्शीद जैसे नेताओं के बयानों का समर्थन करती है? क्या ये कांग्रेस का प्रयास देश में अराजकता फैलाने का नहीं है? कांग्रेस को भारत की स्थिरता से इतनी नफरत आखिर क्यों है?”

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है