मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 25, 2024 1:06 अपराह्न | BJP | Congress | TMC

printer

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपध्‍याय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई


कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने कल लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपध्‍याय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति दर्ज की है। सदन में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और अभिजीत गंगोपध्‍याय की बीच तीखी बहस हुई। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सांसद द्वारा की गई टिप्पणी उचित नहीं है और सदन की मर्यादा के खिलाफ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन टिप्पणियों पर सांसद को चेतावनी दी गई है। उन्‍होंने सदस्‍यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है