जून 21, 2024 2:52 अपराह्न | BHOPAL NEWS | MP NEWS | Ram temple in Ayodhya

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन किए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन किए। डॉ. यादव महंत नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में सनातन संस्कृति के अनुकूल गौशाला संचालन, संस्कृत शिक्षण और पाठ्यपुस्तकों में श्रद्धा के प्रतीक महापुरूषों और संतों की जीवनियाँ शामिल करने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ प्रारंभ कर चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महंत श्री नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव पर आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रमों के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मोत्सव समारोह में कहा कि मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अनेक अभिनव प्रयास हुए हैं। स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को भी शामिल करने की पहल हुई है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है