जुलाई 10, 2024 1:23 अपराह्न | Bihar | by-election

printer

बिहार: पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

 

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान धीमी गति से जारी है। कई हिस्सों में बारिश के कारण मतदान प्रक्रिया में बाधा आई। इस निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कुल 321 मतदान केन्द्रों में से 161 मतदान केन्द्रों की मतदान वेबकास्टिंग की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए पटना के मुख्य चुनाव कार्यालय- सी ई ओ और पूर्णिया जिले के मुख्यालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

आज 11 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला ई वी एम में बंद हो जायेगा। मुख्य स्पर्धा जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल और राष्‍ट्रीय जनता दल की बीमा भारती के बीच है। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है