सितम्बर 16, 2024 8:32 अपराह्न | Chief Minister Bhupinder Singh Hooda

printer

भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पर की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज रोहतक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा पर की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वे सम्मानित नेता हैं। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति यह बात नहीं कह सकता, अगर कोई पार्टी का नेता इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है, तो उसका पार्टी में कोई स्थान नहीं है।

 

     राज्‍य के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से जस्सी पेटवाड़ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस क्षेत्र से कुमारी सैलजा समर्थक डॉक्‍टर अजय भी टिकट के दावेदार थे। जस्सी को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थक एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कुमारी सैलजा के बारे में जातिसूचक टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

    उधर, आज इस दौरान बेरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी व उनके पुत्र विक्रम कादियान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी भी कांग्रेस में शामिल हो गईं।

                         

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है