सितम्बर 16, 2024 8:44 अपराह्न | Kerala- Suresh Gopi

printer

त्रिशूर के संदीप चंद्रन के शव को भारत लाने के लिए सभी प्रयास जारीः सुरेश गोपी

पर्यटन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री, सुरेश गोपी ने कहा कि हाल ही में रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष से प्रभावित क्षेत्र में हुई गोलाबारी में मारे गए त्रिशूर के मूल निवासी संदीप चंद्रन के शव को भारत लाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। मृतक, एक रूसी सैन्य समूह का हिस्सा था।

 

     श्री गोपी ने कहा कि सरकार यह भी जांच कर रही है कि क्या इस संघर्ष में और भी भारतीय नागरिक मारे गए हैं या रूसी सैन्य समूहों में भर्ती हुए हैं।

 

    संदीप चंद्रन और कुछ अन्य लोग रोजगार की तलाश में पिछले वर्ष अप्रैल माह में एक एजेंट के माध्यम से रूस पहुंचे थे।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है