अगस्त 10, 2024 11:25 पूर्वाह्न

printer

कुनिहार में 56 ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के लिए अलंकार महोत्सव आयोजन 

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए  संकल्पित है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों की महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कुनिहार में आयोजित अलंकार महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।

 

संजय अवस्थी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ग्रामीण एवं प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जहां सभी स्तरों पर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाई जा रही हैं वहीं महिला केन्द्रित योजनाओं के द्वारा महिलाओं की विकास एवं आर्थिकी सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।

 

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अलंकार महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करना और उन्हें सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाकर परिवार और समाज के स्वावलम्बन के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सकता है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है