मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 21, 2024 3:27 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS

printer

कोर्ट के आदेश के बाद संजौली में मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू; तीन मंजिलों को गिराने के नगर निगम कोर्ट के आदेश

संजौली की मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने का काम मस्जिद कमेटी ने सोमवार को शुरू कर दिया है। कोर्ट ने मस्जिद की अवैध तीन मंजिलों को गिराने के आदेश दिए है।जिसके बाद मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद की देखरेख में है काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक फंड की मैनेजमेंट नहीं हुई और काम करने के लिए काफी फंड की जरूरत है इसलिए इसमें तीन से चार महीने का समय लग सकता है। 
 
 
शिमला के संजौली अवैध मस्जिद के तोडने पर शहरी विकास मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत मस्जिद का अवैद्य हिस्सा तोड़ा जा रहा है। यदि गिराने के लिए मस्जिद कमेटी को है फंड या दूसरी कोई दिक्कत है तो वह कोर्ट को पत्र लिखें।हिमाचल जैसे शांति प्रिय राज्य की शांति बनाएं रखने के लिए यह बेहतर पहल है।
 
 
बता दे की नगर निगम शिमला के आयुक्त कोर्ट की ओर से इस मस्जिद के तीन अवैध मंजिलों को तोड़ने के आदेश जारी किए गए थे ।5 अक्टूबर को नगर निगम के आयुक्त कोर्ट से जारी आदेशों को अमल करने के लिए 2 महीने का समय मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड को दिया गया है। वक्फ बोर्ड से मस्जिद कमेटी ने पहले अनुमति मांगी थी अब अनुमति मिलने के बाद यह काम शुरू कर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है