जुलाई 10, 2024 1:20 अपराह्न | Election Commission | Jharkhand

printer

झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम रांची पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल

 
 
निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल आज शाम दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगा। यह दल झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है।

निर्वाचन आयोग का दल आज राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। यह दल कल विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा भी करेगा। राज्य में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है जो 25 जून को शुरू हुआ और 24 जुलाई को समाप्त होगा। 20 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। पहली जुलाई को पात्रता तिथि मानकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान डुप्लीकेट व मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है