अगस्त 15, 2024 8:00 अपराह्न

printer

सिक्किम में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्‍साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

सिक्किम में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्‍साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में परेड हुई। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रौद्योगिकी प्रगति के बीच सांस्कृतिक संरक्षण के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा  पर बल दिया। उन्होंने लोगों से एक पेड़ माँ के नाम अभियान में भाग लेने का आग्रह भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने सिक्किम राज्य की स्थापना की  50वीं वर्षगांठ के लिए एक साल तक चलने वाले समारोहों की  घोषणा की। इसके लिए उन्होंने आधिकारिक लोगो और जिंगल का अनावरण किया। साथ ही एक कार्यनीतिक शहरी विजन दस्तावेज भी जारी किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, राज्य सराहनीय सेवा पुरस्कार सहित विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्‍कार भी प्रदान किए गए। मेजर पेमा दोरजी भूटिया को ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में उनकी भूमिका के लिए सम्‍मानित किया गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है