अगस्त 15, 2024 9:02 अपराह्न

printer

मणिपुर में आज 78वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

मणिपुर में आज 78वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्‍यमंत्री एन बिरेन सिंह ने इम्‍फाल में मणिपुर राइफल्‍स परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया और मार्च पास्‍ट परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारत को अग्रणी और विकसित देश बनाने में राज्‍य के नागरिकों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। मुख्‍यमंत्री ने आजादी की लड़ाई में मणिपुर के सेनानियों की भूमिका की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार शांति बहाली, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सुधार, शिक्षा और लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है