मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 26, 2024 9:32 पूर्वाह्न | Kendriya Hindi Sansthan Agra | Sri Lanka

printer

श्रीलंका के 36 विद्यार्थियों को भारत में हिन्दी अध्ययन के लिए चुना गया, अगले महीने शुरू होगा पाठ्यक्रम

 

    

श्रीलंका के 36 विद्यार्थियों को भारत में हिन्दी अध्ययन के लिए चुना गया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति में पाठ्यक्रम का शैक्षणिक शुल्क और अन्य आवश्यकताएं शामिल हैं। 9 महीने का यह पाठ्यक्रम आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में अगले महीने शुरू होगा।

 

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारत रवाना होने से पहले विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई, साहित्यिक और धार्मिक संबंधों को सुदृढ करने में हिंदी भाषा और साहित्य की भूमिका का महत्व बताया।

 

पिछले 13 वर्षों में श्रीलंका के 170 से अधिक विद्यार्थियों को विदेश में हिंदी का प्रचार नामक इस छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष सबसे अधिक छात्र श्रीलंका से चुने गए हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है