सितम्बर 16, 2024 5:05 अपराह्न | haryana elections

printer

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियांँ तैनात

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा है कि निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियां तैनात रहेंगी।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग से मांगी गई दो सौ 25 कंपनियों में से 70 कंपनियां पहुँच चुकी हैं।

 

गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 15 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 10, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 15, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 10, सशस्त्र सीमा बल की 10 तथा रेलवे सुरक्षा बल की 10 कंपनियों को राज्‍य में भेजा गया है।

 

शेष एक सौ 55 कंपनियां जम्मू व कश्मीर के पहले व दूसरे चरण के चुनाव के बाद 24 सितंबर तक राज्य में पहुँच जाएँगी, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 25 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल की 15, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 30, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 25, सशस्त्र सीमा बल की 35 तथा रेलवे सुरक्षा बल की 25 कंपनियां शामिल हैं।

 

    उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर, 2024 को चुनाव होने के बाद ई वी एम, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए 30 कंपनियां राज्य में मतगणना पूरी होने तक तैनात रहेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है