मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को 500 MW सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य दिया है: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  जिला ऊना के पेखूबेला में 32 मेगावाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजना के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को 500 मेगावाट सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क में ही 150 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि ऊना अब बिजली उत्पादन करने वाला जिला बन गया है और आने वाले समय में सौर ऊर्जा के माध्यम से यहां पर 150 मेगावाट ऊर्जा का दोहन किया जाएगा। उन्होंने पेखूबेला सौर परियोजना के शुभांरभ पर ऊना जिले के निवासियों और परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है और यह कदम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त विद्युत उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में जल विद्युत ऊर्जा के दोहन के साथ-साथ सौर ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा दे रही है ताकि आने वाले समय में प्रदेश पर्यटक हब बनकर उभरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक विकासात्मक योजनाएं शुरू की जाएंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है