अक्टूबर 2, 2024 7:51 अपराह्न

printer

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में; प्रचार के लिए सिर्फ एक दिन शेष

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रचार के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। सभी प्रमुख दलों के नेता जी-जान से प्रचार में जुटें हैं और जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज भिवाणी जिले के बवानी खेड़ा और जिन्‍द जिले के जुलाना में जनसभाएं की। प्रियंका गांधी ने कहा कि न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के नाम पर किसानों को भरमाया जा रहा है। क्रांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने चर्खी दादरी में रैली की।

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सांसद हेमा मालिनी ने आज कुरुक्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। श्री राजनाथ सिंह ने यमुनानगर जिले के सधौरा और कुरुक्षेत्र जिले के पेहोआ में रैलियां की। श्री सिंह ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। फिल्‍म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लाडवा में कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री नायब सैनी के समर्थन में रोड शो किया।

 

श्री अनुराग ठाकुर और सांसद नवीन जिंदल ने थानेसर से भाजपा उम्‍मीदवार सुभाष सुधा के समर्थन में रोड शो किया।

 

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिसार से पार्टी उम्‍मीदवार संजय सत्रोदिया और आदमपुर से पार्टी उम्‍मीदवार भूपेन्‍दर बेनिवाल के समर्थन में रोड शो किया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा क्षेत्र में सुधार किया जाएगा।

 

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फतेहाबाद में रोड शो किया।   

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है