सितम्बर 1, 2024 8:15 अपराह्न

printer

हमारी सरकार गिग और अन्‍य श्रेणी के श्रमिकों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है- श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया  

 

 

    श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार गिग और अन्‍य श्रेणी के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज नई दिल्ली में उन्‍होंने गिग और अन्‍य श्रेणी के श्रमिकों के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

    श्रम मंत्रालय ने गिग और अन्‍य श्रेणी के श्रमिकों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम का उल्‍लेख करते हुए बताया है कि सरकार इन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न तरीकों पर विचार कर रही है। गिग श्रमिक वे हैं जो अल्‍पकालिक या परियोजना आधारित रोजगार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गिग और अन्‍य श्रेणी के श्रमिकों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा उपायों के कार्यान्‍वयन में सुविधा प्रदान करने के लिए इन श्रमिकों का पंजीकरण, ई-श्रम पोर्टल पर किया जाएगा, जो कंपनियां गिग और अन्‍य श्रमिकों को रोजगार देती हैं उन्‍हें इन श्रमिकों का पंजीकरण इस पोर्टल पर करने को कहा जाएगा। सुचारू पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों को एक ऑनलाईन विंडो उपलब्‍ध कराई जाएगी।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है