अप्रैल 8, 2024 8:22 अपराह्न | MP NEWS | सोमवती अमावस्या

printer

सोमवती अमावस्या के अवसर पर प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन और पवित्र नदियों में स्नान किया

सोमवती अमावस्या के अवसर पर आज प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये और पवित्र नदियों में स्नान किया। आगरमालवा स्थित ऐतिहासिक शिवालय श्रीबैजनाथ महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है । प्रशासन द्वारा यहां चाक चौबंद व्यावस्थाएं की गई है।  होशंगाबाद नेमावर जबलपुर सहित अन्य नर्मदा घाटों पर बड़ी संख्या में भक्त आज सुबह से स्नान के लिए पहुंचेें। खंडवा में  आज ओंकारेश्वर और मोरटक्का के नर्मदा के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अमावस्या पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की। साथ ही भीड़ को देखते हुए नाव का संचालन बंद किया गया। देवास जिले के नेमावर तथा धाराजी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । इस बीच कल से शुरू हो नवरात्र पर्व के लिए भी देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है