मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने कल लगभग एक किलो 649 ग्राम कोकीन जब्त की। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ 49 लाख रुपये है। खुफिया जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने 27 और 28 जनवरी की रात को पेरिस के रास्ते ब्राजील से आ रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया। पांच दिन के अभियान के दौरान, कोकीन के 170 कैप्सूल बरामद किए गए।
Site Admin | फ़रवरी 2, 2025 3:21 अपराह्न
कोकीन के 170 कैप्सूल बरामद
