राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाता है। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में साहित्य आज तक में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि साहित्य मानवता के शाश्वत मूल्यों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढालता है। उन्होंने कहा कि देश के क्षेत्रीय साहित्य में अखिल भारतीय चेतना हमेशा से मौजूद रही है। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस बात का उल्लेख किया कि यह चेतना रामायण और महाभारत के समय से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक और आज भी भारत की यात्रा में दिखाई देती है।
Site Admin | नवम्बर 23, 2024 8:45 अपराह्न
साहित्य मानवता को सशक्त बनाता है और समाज को बेहतर बनाता है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
