सितम्बर 22, 2024 4:58 अपराह्न | New Delhi

printer

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाने के लिए कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित करेगा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाने के लिए कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे। कार्यक्रम का मुख्‍य केन्‍द्र सांकेतिक भाषाओं द्वारा उत्पन्न एकता और उन्हें भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के एक अनिवार्य हिस्से के रूप में संरक्षित करने की आवश्यकता को उजागर करना है। इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2024 का विषय सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिए साइन अप करें है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है