सितम्बर 19, 2024 6:15 अपराह्न | Delhi

printer

श्री केजरीवाल की पार्टी उन्हें त्याग की मूर्ति कह रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने क्या त्याग किया है- भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी  

 

 

    दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आज कहा कि श्री केजरीवाल यह घोषणा करनी चाहिए थी कि जब तक वह अदालत से बरी नहीं हो जाते, तब तक वे मुख्यमंत्री का पद नहीं संभालेंगे।

    श्री बिधूड़ी ने कहा कि श्री केजरीवाल की पार्टी उन्हें त्याग की मूर्ति कह रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने क्या त्याग किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि चुनाव जीतने से भी श्री केजरीवाल आरोपों से मुक्त नहीं हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता उनकी सच्चाई को पहले से जानती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है