मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 15, 2024 8:10 अपराह्न

printer

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे। सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने दिल्‍ली हवाई अड्डे पर उनका स्‍वागत किया। श्रीलंका में हाल ही में संपन्‍न राष्‍ट्रपति और संसदीय चुनाव के बाद राष्‍ट्रपति दिसानायके की यह पहली भारत यात्रा है।

    श्री दिसानायके राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे और कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे।

    राष्‍ट्रपति दिसानायके भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संपर्कों को बढावा देने के लिए दिल्‍ली में एक कारोबारी कार्यक्रम में भी भागीदारी भी करेंगे। वे बिहार में बोधगया भी जाएंगे।

     श्रीलंका, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिंद महासागर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा-सागर परिकल्‍पना के अलावा पडोसी प्रथम नीति के केन्‍द्र में भी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है