अक्टूबर 9, 2024 7:37 अपराह्न | SHARJAH

printer

शारजाह में ‘स्टडी इन इंडिया’ अभियान शुरू

 

 

 

 

    भारत ने विदेशी छात्रों को भारतीय विश्वविद्यालय में पढने के लिए प्रोत्‍साहित करने के लिए  शारजाह में 20वें अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदर्शनी में अपना ‘स्टडी इन इंडिया’ अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान शिक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम, शैक्षिक कंसल्टेंट्स इंडिया- एडसीआईएल द्वारा प्रायोजित है। इसका उदद्यदेश्‍य भारत को विश्‍व में शिक्षा के बडे केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

    प्रदर्शनी में भारतीय मंडप का उद्घाटन शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अहमद मोहम्मद ओबैद अल नबूदाह और दुबई में भारत के उप महावाणिज्यदूत श्री यतिन पाटिल ने किया। ‘स्टडी इन इंडिया’ अभियान में 590 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान हिस्‍सा ले रहे हैं। यह अभियान कम खर्च पर  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

    शारजाह प्राइवेट एजुकेशन अथॉरिटी और शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत के अलावा कनाडा, संयुक्‍त अरब अमीरात, बहरीन, मलेशिया और साइप्रस सहित 20 से अधिक देशों के 100 से अधिक विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान भाग ले रहे हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है