सितम्बर 4, 2024 7:36 अपराह्न | Ministry of Textiles

printer

वैश्विक टेक्‍सटाइल प्रदर्शनी भारत टेक-2025 अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी  

 

    भारतीय वस्त्रों का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए एक वैश्विक टेक्‍सटाइल प्रदर्शनी  भारत टेक-2025 अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी 14 से 17 फरवरी तक दिल्‍ली के भारत मंडपम और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में पांच हजार से अधिक घरेलू और छह हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भाग लेने की संभावना है।

  केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन के विजन पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत पर है और भारतीय वस्त्रों का वैश्विक स्तर पर विशेष आकर्षण है। श्री सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी, कपड़ा मंत्रालय और घरेलू कपडा उद्योग का एक सामूहिक प्रयास है जिससे देश में बने कपडों की विश्‍व स्‍तर पर पहचान बने और उनके लिए खरीदार उपलब्‍ध हो सकें।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है