अक्टूबर 19, 2024 4:59 अपराह्न | NWC

printer

विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। वे महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष और औरंगाबाद की महापौर के रूप में काम कर चुकी हैं। सुश्री विजया रहाटकर ने भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

    मंत्रालय ने राष्‍ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में डॉ. अर्चना मजूमदार की नियुक्ति की भी अधिसूचना जारी की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है