सितम्बर 19, 2024 8:01 अपराह्न | President

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपील की है कि बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों से अपील की है कि बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें।

    मध्‍य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि आपके सहयोग और मार्गदर्शन से बेटियां बड़े सपने देखेंगी और उन्हें साकार करेंगी, तभी आप देश के विकास में भागीदार बन पाएंगे।

    श्रीमती मुर्मु ने विद्यार्थियों से कहा कि भविष्य में आप किस क्षेत्र में या किस पद पर कार्य करेंगे, इसका निर्णय आपकी क्षमता और रूचि पर आधारित होना चाहिए। इस आधार पर रास्ता चुनेंगे तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी।

    राष्ट्रपति ने बड़ी संख्या में बेटियों को देखते हुए कहा कि यह महारानी अहिल्याबाई के आदर्शों के अनुरूप ही है कि आज इस विश्वविद्यालय में पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या बेटों से अधिक है। मुझे विश्वास है कि आप जीवन की सभी बाधाओं को पार करते हुए अपना रास्ता खुद बनाकर आगे बढ़ेंगी और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगी।

    श्रीमती मुर्मु ने लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकमाता 18वीं सदी के समय में भी शिक्षा के महत्व को समझती थीं। उनके पिता ने भी उन्हें उस दौर में शिक्षित किया जब लड़कियों को पढ़ाना आम बात नहीं थी और समाज के अनेक लोग इसका विरोध भी करते थे। उनका जीवन महिला सशक्तिकरण का उत्तम उदाहरण है।

    भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सात बार पहले स्‍थान पर आने वाले इन्दौर की सराहना करते राष्ट्रपति ने कहा कि इंदौर के निवासियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है