मई 20, 2024 9:02 अपराह्न | JHARKHAND MAUSAM

printer

राज्य के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव, कई इलाकों में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान

राज्य के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। राज्य के कई इलाकों में जहां भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हैं, वहीं रांची समेत कुछ जिलों में बारिश ने चढ़ते पारा पर विराम लगा दिया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के वैज्ञानिकों के मुताबिक गुमला, खूंटी, रांची जिले के कुछ भागों में आज गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के आसार हैं। साथ में कुछ स्थानों पर 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में 25 मई तक जारी रह सकता है। वहीं संथाल परगना और पलामू प्रमंडल में हीट वेव के हालत देखे जा रहे हैं। आज और कल के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन इलाकों में अलर्ट जारी कर लू चलने की आशंका व्यक्त की है। तापमान की बात की जाए तो अगले तीन दिनों के दौरान इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है