मई 30, 2024 7:23 अपराह्न | jharkhand news

printer

राजधानी रांची सहित राज्यभर में लू का कहर, ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

राजधानी रांची सहित राज्यभर में लू चल रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार एक जून तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इधर, सरायकेला-खरसावां जिले में लू की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। इस वृद्ध व्यक्ति का शव आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के पास मिला है। इससे पहले कल शाम भी आदित्यपुर बिजली ऑफिस के पास एक वृद्ध महिला की लू लगने से मौत हो गई थी। उधर, देवघर जिले में भी लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए संप्रेषण गृह सह बाल सुधार गृह में 10 कूलर के साथ एक वाटर कूलर लगाया गया है। जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि सुधार गृह में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है