मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 16, 2024 5:50 अपराह्न | Gajendra Singh Shekhawat

printer

राजधानी दिल्ली में आज पहले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव का उदघाटन

 

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजधानी दिल्ली में आज पहले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव का उदघाटन किया। संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित छह दिवसीय इस महोत्सव में अमेरिका, इंडोनेशिया, नेपाल, बांग्लादेश, सिंगापुर और श्रीलंका समेत कई अन्य देशों से कलाकार, विद्वान और नृत्य आलोचक शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि भारत विविध और अनोखी कलाओं से समृद्ध देश है, जो अपनी नृत्य कला के माध्यम से विश्व को संस्कृतियों के मेल और इससे साझी प्रगति का संदेश देता रहा है। श्री शेखावत ने भारतीय नृत्य परंपरा के इस वैश्विक महोत्सव में सम्मिलत होने पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त की और कहा कि यह उनके लिए गरिमा और गौरव का पल है। 

    महोत्सव के दौरान शहर के कमानी ऑडिटोरियम में शाम के समय नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश के प्रख्यात नृत्य कलाकरों के समूह अपनी प्रस्तुति देंगे। आगंतुक कमानी ऑडिटोरियम में शाम साढे छह बजे से साढ़े आठ बजे तक नृत्य का निशुल्क आनंद ले सकते हैं। वहीं, फिरोजशाह रोड स्थित रविंद भवन के ललित कला अकादमी में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक फ़ोटोग्राफ़िक प्रदर्शनी का निशुल्क भ्रमण कर सकते हैं। 

    अंतर्राष्‍ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव इस महीने की 21 तारीख तक चलेगा।
                                           

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है