मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 14, 2024 7:40 अपराह्न

printer

रविवार को सिविल सेवा परीक्षा के मद्देनजरदिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत रेल की सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी

 

रविवार को आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत रेल की सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने बताया है कि सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि वह अपने परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंच सकें। एनसीआरटीसी ने बताया है कि नमो भारत के संचालित खंडों पर रविवार को रेल सेवाएं सुबह छह बजे से रात दस बजे तक उपलब्ध रहेंगी। 

वहीं, दिल्ली से सटे फरीदाबाद के जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा सख्त निर्देश दिये गए हैं कि परीक्षा के दौरान कोई भी लापरवाही न हो। इस संबध में आज उपायुक्त विक्रम सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक पार्थ गुप्ता की उपस्थिति में सेक्टर-12 में एक कार्यशाला आयोजित की। फरीदाबाद में सिविल सेवा परीक्षा के लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है