मई 22, 2024 8:11 अपराह्न

printer

रक्षा सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भारत की साइबर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है

 

रक्षा सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भारत की साइबर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। जनरल चौहान ने आज नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024 पर एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने साइबर क्षेत्र में सभी हितधारकों के बीच एकीकरण पर जोर दिया और उभरते साइबर खतरों से निपटने के लिए एक सहयोगी वातावरण को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि व्यापक साइबर रक्षा अभ्यास 20 से 24 मई तक रक्षा साइबर एजेंसी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी साइबर सुरक्षा संगठनों की साइबर रक्षा क्षमता को और विकसित करना तथा सभी हितधारकों के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है