अक्टूबर 19, 2024 1:29 अपराह्न

printer

यूगांडा में दर्ज किए गए मंकीपॉक्स के 49 नए मामले, कुल संख्या 145 हुई

युगांडा में मंकीपॉक्स के 49 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही युगांडा में मंकीपॉक्स के मामलों की कुल संख्या 145 हो गई है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजधानी कंपाला में मंकीपॉक्स के 27 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में किसी पूर्वी अफ्रीकी देश में दर्ज किए गए मंकीपॉक्स के मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है।

 

हालांकि, युगांडा के 19 प्रभावित ज़िलों में अब तक इससे किसी की मौत नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मंकीपॉक्स से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है