अगस्त 23, 2024 8:26 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने रविवार को त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने रविवार को त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले तीन दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मध्‍यप्रदेश, मेघालय और मिजोरम में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सप्ताह के दौरान केरल, माहे, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है। इस बीच, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज मध्यम से तेज बारिश हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान 31 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।   कल राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है