मार्च 30, 2024 8:13 अपराह्न

printer

मौसम  विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में सोमवार तक तेज वर्षा और तूफान जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है

 

मौसम  विभाग ने  पूर्वोत्तर भारत में सोमवार तक तेज वर्षा और तूफान जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। कल तक ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने बुधवार तक उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में लू चलने की आशंका व्‍यक्त की है। अगले दो-तीन दिन के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है