मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 17, 2024 7:54 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कहा– इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हो रही हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक रिपोर्ट-

मौसम विभाग ने मलप्पुरम और वायनाड जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और एर्नाकुलम सहित 10 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक या दो स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। रविवार से बारिश और तेज हो जाएगी। अगले सप्ताह विभिन्‍न जिलों में अत्‍यधिक वर्षा होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है